यमुना एक्सप्रेस वे पर कार को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा 5 की मौत कई घायल

ग्रेटर नोएडा संवाददाता। यमुना एक्सप्रेस वे पर आधी रात के बाद तेज रफ्तार बेकाबू एक वाहन ने एक कार को रौंद दिया। कार में सवार लोगों में से पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। तीन बच्चों सहित कई लोग घायल हो गए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घटना यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट से 25 किलोमीटर पर रबूपुरा थाना क्षेत्र में हुई। कार में सवार सभी लोग मूल रूप से पलामू झारखंड के रहने वाले थे जो अस्थाई तौर पर दिल्ली के मदनपुर खादर गांव में रह रहे थे। एक ही परिवार और उनके सगे संबंधी एक कार में सवार होकर आगरा की ओर जा रहे थे। जैसे ही कर सवार रबूपुरा थाना क्षेत्र में पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक बेकाबू तेज गति के वाहन ने कर को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार पलट गई। कार में सवार सभी लोग घायल हो गए मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई।
मृतकों के नाम
1-उपेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा उम्र 38 वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली
मूल पता ग्राम जपला कचरा थाना हुसैनाबाद जिला पलामू झारखंड
2-बिजेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा उम्र करीब 36 वर्ष निवासी उपरोक्त
3-कांति देवी पत्नी बिजेंद्र बैठा उम्र 30 वर्ष निवासी उपरोक्त
4-कुव ज्योती पुत्री बिजेंद्र बैठा उम्र 12 वर्ष निवासी उपरोक्त
5-सुरेश पुत्र श्रीकांत कामत बैठा उम्र 45 वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी 2 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली
घायलों के नाम
1-सूरज पुत्र उपेंद्र बैठा उम्र 16 वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली
2-आयुष पुत्र बिजेंद्र बैठा उम्र 08 वर्ष निवासी उपरोक्त
3-आर्यन पुत्र बिजेंद्र बैठा उम्र 10 वर्ष निवासी उपरोक्त
